Question

DNA का द्विगुणन क्या है?

Answer

DNA का द्विगुणन - (1) कोशिका विभाजन का मूल सिद्धान्त DNA का द्विगुणन है। DNA का द्विगुणन अन्तरावस्था की S-प्रवस्था में होता है। (2) वाटसन तथा क्रिक ने DNA द्विगुणन की अर्धसंरक्षी विधि का प्रतिपादन किया। (3) कोशिका में उपस्थित हेलिकेस नामक एन्जाइम DNA के दोनों रज्जुकों को अलग कर देता है तथा प्रत्येक रज्जुक, एकल रज्जुक बंधन प्रोटीन की सहायता से रूक हो जाता है। (4) कोशिका में उपस्थित टोपोआइसोमेरेस नामक एन्जाइम रज्जुक में कुण्डलन के तनाव को नष्ट करता है। (5) प्रत्येक रज्जुक फर्मे के रूप में कार्य करता है।
Related Topicसंबंधित विषय