Notes

घरेलू मक्खी …

घरेलू मक्खी –
(1) घरेलू मक्खी सबऑर्डर साइक्लोराफा वर्ग में उपस्थित एक मक्खी है।
(2) घरेलू मक्खी की मस्का नेब्युलो (Musca nebulo) नामक प्रजाति भारत में, मस्का डोमेस्टिका (Musca domestica) नामक प्रजाति यूरोप में तथा मस्का विसिनिया (Musca vicinia) नामक प्रजाति एशिया व अफ्रिका में पायी जाती है।
(3) घरेलू मक्खी की लंबाई लगभग 8 मिमी है। घरेलू मक्खी का शरीर भूरे रंग का होता है। घरेलू मक्खी का शरीर स्पष्ट रूप से सिर, वक्ष और पेट में विभाजित है।
(4) घरेलू मक्खी के सिर पर 2 संयुक्त नेत्र होते हैं, जिनके प्रत्येक नेत्र में लगभग 4000 नेत्रांशक होते हैं।
(5) घरेलु मक्खी का जनन काल मार्च-अप्रैल से अक्टूबर तक होता है।