Question

पैलाडे ग्रैन्यूल्स क्या है?

Answer

पैलाडे ग्रैन्यूल्स - (1) राइबोसोम को पैलाडे ग्रैन्यूल्स भी कहा जाता है। (2) राइबोसोम की पादपों में खोज रोबिन्सन एवं ब्राउन नामक वैज्ञानिको ने की थी। (3) राइबोसोम की खोज करने के लिए वैज्ञानिकों ने इलेक्ट्रॉन सूक्ष्मदर्शी का उपयोग किया था। (4) राइबोसोम एक जटिल अणु है जिसका निर्माण राइबोसोमल आरएनए अणुओं और प्रोटीन द्वारा होता है। (5) राइबोसोम कोशिका द्रव में उपस्थित गोलाकार, कलाविहीन (non-membranous) राइबो न्यूक्लिओप्रोटीन (ribonucleoprotein) के अत्यन्त छोटे कण हैं। (6) राइबोसोम पादपों में उपस्थित पर्ण हरिम (क्लोरोफील), माइटोकॉण्ड्रिया, केन्द्रक तथा कोशिकाद्रव्य में उपस्थित होते हैं। (7) राइबोसोम दो प्रकार के होते हैं। (8) राइबोसोम पादपों में प्रोटीन संश्लेषण का क्रिया स्थल है।