Question

भ्रौणिक विकास (Embryonic development) क्या है?

Answer

भ्रौणिक विकास (Embryonic development) जीवों में होने वाली वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा एक निषेचित अंडा या युग्मज एक बहुकोशिकीय जीव (भ्रूण) में विकसित होता है। यह प्रक्रिया शुक्राणु और अंडाणु के एक साथ जुड़कर एकल-कोशिका वाले युग्मज के निर्माण के दौरान प्रारम्भ होती है। भ्रौणिकी अर्थात् भ्रूण विज्ञान के अन्तर्गत जाइगोट से भ्रूण के विकास का अध्ययन किया जाता है।