Question

बेरियम क्लोराइड क्या है?

Answer

बेरियम क्लोराइड एक अकार्बनिक यौगिक है जिसका निर्माण क्लोरीन के साथ बेरियम के क्रिया के फलस्वरूप होता है। बेरियम क्लोराइड का रासायनिक सूत्र BaCl2 है। बेरियम क्लोराइड का घनत्व 3.86 ग्राम/सेमी3 एवं आण्विक भार 208.23 ग्राम/मोल होता है। बेरियम क्लोराइड का गलनांक 962°C तक एवं क्वथनांक 1,560°C होता है।