Question

मोनेरा जगत क्या है?

Answer

मोनेरा जगत पाँच जगत वर्गीकरण में उपस्थित एक जगत है। मोनेरा जगत के अन्तर्गत अविकसित केन्द्रक युक्त सभी प्रोकैरियोटिक जीव आते हैं। मोनेरा जगत में उपस्थित जीव वातावरण में विघटकारी का कार्य करते हैं। मोनेरा जगत के जीवों में दृढ़ कोशिका भित्ति उपस्थित होती है। मोनेरा जगत में जीवाणु उपस्थित होते हैं। उदाहरण - जीवाणु तथा नीले-हरे शैवाल।