Question

मोनोक्लोरोमेथेन क्या है?

Answer

मोनोक्लोरोमेथेन एक रंगहीन, ज्वलनशील एवं विषैली गैस है जिसे क्लोरोमेथेन, रेफरिजरेंट-40 एवं मेथिल क्लोराइड भी कहा जाता है। मोनोक्लोरोमेथेन का निर्माण प्राथमिक रूप से मेथेनॉल को हाइड्रोजन क्लोराइड के साथ क्रिया कराने पर होता है। मोनोक्लोरोमेथेन का रासायनिक सूत्र CH3Cl है। मोनोक्लोरोमेथेन का गलनांक -97.4°C एवं क्वथनांक -23.8°C होता है। मोनोक्लोरोमेथेन का अणु भार 50.49 g/mol एवं घनत्व 1.003 g/ml होता है।