Question

न्यूट्रोसाइट्स क्या है?

Answer

न्यूट्रोसाइट्स - (1) न्यूट्रोसाइट्स को न्यूट्रोफिल्स, हेटरोफिल्स या पॉलीमॉर्फोन्यूक्लियर ल्यूकोसाइट्स भी कहा जाता है। (2) न्यूट्रोसाइट्स में उपस्थित केन्द्रक 3 से 5 पालीयुक्त होता है। (3) न्यूट्रोसाइट्स शरीर को बाह्य कारकों से होने वाले रोग से सुरक्षित रखती है। (4) मनुष्य के रक्त में न्यूट्रोसाइट्स का जीवनकाल 10-12 घण्टे तथा ऊतक में 4-5 दिन होता है। (5) न्यूट्रोसाइट्स का निर्माण अस्थि मज्जे में स्टेम कोशिकाओं द्वारा होता है। (6) न्यूट्रोसाइट्स द्वारा श्वेत रक्त कोशिकाओं का 62% भाग बनता है।