Question

निकल क्या है?

Answer

निकल d-ब्लॉक के प्रथम श्रेणी का तत्व है जिसका प्रतीक Ni है। निकल तत्व का परमाणु क्रमांक 28 एवं परमाणु भार 58.6934 g/mol होता है। निकल तत्व की खोज एक्सेल फ्रेडरिक क्रोन्सटेट (Axel Fredrik Cronstedt) ने की थी। निकल तत्व का गलनांक 1,455°C एवं क्वथनांक 2,913°C होता है। निकल तत्व का घनत्व 8.908 g cm-3 होता है। निकल तत्व की ऑक्सीकरण अवस्था +2, +3, +4 एवं बाह्यतम इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 3d8, 4s2 होता है।
Related Topicसंबंधित विषय