Table

पादप और जन्तु कोशिका में अंतर

पादप कोशिका जन्तु कोशिका
पौधों में विकसित त्रिस्तरीय कोशिकाभित्ति पाई जाती है, जो मुख्य रुप से सेलुलोज की बनी होती है। जन्तु कोशिका में कोशिका भित्ति नहीं पाई जाती है, बल्कि कोशिका जीवद्रव्य झिल्ली से ढकी रहती है।
कुछ पौधों को छोड़कर (जैसे-कवक एवं जीवाणु) बाकी सभी पौधों में पर्णहरित पाया जाता है। जन्तुओं में पर्णहरित नहीं पाया जाता है।
वनस्पति कोशिका में सेण्ट्रोसोम नहीं पाया जाता है। जन्तु कोशिका में केन्द्रक के पास ताराकार सेण्ट्रोसोम रचना होती है, जो कोशिका विभाजन में कार्य करती है।
पौधों में प्रायः लाइसोसोम नहीं पाई जाती है। लाइसोसोम जन्तु कोशिका में मिलती है।
पादप कोशिका में रसधानी या रिक्तिका होती है। जन्तु कोशिका में रिक्तिका नहीं मिलती है।
अधिकांश पादपों की कोशिकाओं में तारक केन्द्र नहीं होते हैं। अधिकांश जन्तु कोशिकाओं में तारक केन्द्र होते हैं।