Question

वात्या भट्टी (Blast Furnace) क्या है?

Answer

वात्या भट्टी (Blast Furnace) एक प्रकार की धातुकर्म भट्टी है जिसका उपयोग औद्योगिक धातुओं, मुख्य रूप से लोहे के उत्पादन एवं धातुओं को उनके अयस्क से पृथक् करने के लिए किया जाता है। वात्या भट्टी की ऊँचाई 30 मीटर एवं 5 से 10 मीटर व्यास होता है। वात्या भट्टी का निर्माण इस्पात की प्लेटों द्वारा होता है, जिसके अन्दर अग्निसह ईंटों का अस्तर लगा होता है। इसमें अधिकतम् 1500°C तक का ताप (ट्वीयर के पास) उत्पन्न किया जा सकता है। वात्या भट्टी में तीन क्षेत्र होते है।